पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तुगलकाबाद तक कंटेनर सेवा बहाल करने की मांग

तुगलकाबाद तक कंटेनर सेवा बहाल करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| करनाललोकसभा के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने (इनलैंड कंटेनर डिपो) आईसीडी तुगलकाबाद के सीमा शुल्क (कस्टम) कमिश्नर अतुल दीक्षित को पत्र लिखकर पानीपत और तुगलकाबाद के बीच कंटेनर सेवा बहाल करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि पानीपत के व्यापारी एसोसिएशन ने कस्टम द्वारा इस सेवा को रोकने की बात कही है, जिससे यहां के व्यापारियों को बड़ी परेशानी हो रही है। कंटेनर सेवा बंद होने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। सांसद ने कमिश्नर से इसे फिर शुरू करने का अनुरोध किया है।