- Hindi News
- लैंटर लगाते समय लिफ्ट गिरने से मजदूर की मौत
लैंटर लगाते समय लिफ्ट गिरने से मजदूर की मौत
स्थानीयसरस्वती स्कूल में बिल्डिंग का लैंटर लगाने के दौरान लिफ्ट खिसकने से बजरी से भरा डोल गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मतलौडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार सरस्वती स्कूल में बिल्डिंग बनाई जा रही थी। इसका ठेका भरत सिंह ठेक दार ने लिया हुआ था। गुरुवार को जैसे ही रोड़ी बजरी के मसाले को लिफ्ट के जरिए पहला ही डोल ऊपर पहुंचाया जा रहा था तो उसका बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद लिफ्ट मजदूर जगदेव उर्फ जगता निवासी आजाद नगर पानीपत के ऊपर गिर गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।