पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरगाह पर मो. अजहरूद्दीन ने की चादरपोशी

दरगाह पर मो. अजहरूद्दीन ने की चादरपोशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | शाम7:45 बजे बू-अली शाह कलंदर दरगाह में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु हैरान रह गए। दरगाह के बाहर लंबी गाड़ी रुकी और उसमें से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन उतरे और दरगाह में पहुंचे। उन्होंने दरगाह में चादर पोशी की। वह गुरुवार को अपने चार अन्य साथियों के साथ अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी में कलंदर दरगाह पहुंचे थे और चादरपोशी की रस्म पूरी कर वापस दिल्ली रवाना हो गए। दरगाह के काजी सैय्यद मेराज हुसैन साबरी ने चादरपोशी की रस्म पूरी कराई। पहले अजहरूद्दीन ने दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद काजी सैय्यद मेराज हुसैन साबरी ने उन्हें चादर भेंट की। इस अवसर पर इरफान अली, महेंद्र मलिक, निशांत सोनी, इर्शाद, कामिल रहमानी मौजूद रहे।

पानीपत . बू-अलीशाह कलंदर की दरगाह में पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरूद्वीन।