पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दुकानों के शटर उखाड़कर सामान चुराया

दो दुकानों के शटर उखाड़कर सामान चुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | शहर में हरिसिंह चौक पर रात को चोरों ने दो दुकानों के शटर उखाड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। जावा कॉलोनी में रहने वाले सोनू ने बताया कि उसने हरिसिंह चौक पर मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान की हुई है। शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह उसे सूचना मिली की दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने दुकान से कंप्यूटर, बैटरी, चार्जर, मोबाइल फोन बॉडी, पुराने मोबाइल फोन, टूल बॉक्स के अलावा गल्ले से 1500 रुपए की नगदी चुरा ली। चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई। रात को ही इसी सड़क पर कुछ दूरी पर राकेश राणा की डीजी की दुकान में भी चोरों ने शटर उखाड़कर चोरी की। दुकान से चोरों ने एम्पलीफायर, माइक एवं अन्य सामान चोरी कर लिया।