- Hindi News
- कंबल खरीदकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
कंबल खरीदकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
पानीपत | उग्राखेड़ीमें कंबल फैक्टरी से चार लोगों द्वारा एक फर्जी फर्म के नाम से 16 लाख रुपए के कंबल खरीदकर धोखाधड़ी करने के मामले में चांदनी बाग थाना पुलिस ने आरोपी नरेंद्र चड्ढा को गिरफ्तार किया है।
उग्राखेड़ी स्थित आईएसएल फेबस फर्म के निदेशक धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि था कि एमएनआर जेम्स एक्जिम फर्म के खुद को निदेशक बताने वाले नरेंद्र सिंह चड्ढा उसके सहयोगी अमित अरोड़ा उर्फ सन्नी, अयूब खान रोमा ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने 16 लाख रुपए के कंबल खरीदे। फर्म के नाम से जो चेक दिया वह फर्जी निकला।