- Hindi News
- समझौता ब्लास्ट में अपाहिज हुए शमी को मिला मुआवजा
समझौता ब्लास्ट में अपाहिज हुए शमी को मिला मुआवजा
पानीपत | समझौताएक्सप्रेस बम कांड में अपने पिता भाई को गंवाने खुद अपाहिज होने वाले पाकिस्तानी किशोर मोहम्मद अनिल शमी को 7 साल के बाद मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शमी का केस लड़ रहे एडवोकेट मोमिन मलिक ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर उत्तर रेलवे से 4.50 लाख रुपए की राशि दिलवाई है। यह राशि 6 प्रतिशत ब्याज के साथ दी गई है।
18 फरवरी, 2007 की रात 11.55 बजे पाकिस्तान जा रही समझौता एक्सप्रेस में हुए बम विस्फोट में 67 पाकिस्तानी कुछ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। सैकड़ों लोग घायल हुए थे।