पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्मशान रोड पर जमा पानी की निकासी का रास्ता तलाशने पहुंचे निगम आयुक्त

श्मशान रोड पर जमा पानी की निकासी का रास्ता तलाशने पहुंचे निगम आयुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसत रोड के सामने अंडरपास बनाने की मांग

पीली पट्टी लगाई, पर अमल अभी नहीं

बरसतरोड के सामने जीटी रोड पर यू-टर्न वाला अंडरपास बनाने की मांग लेकर बरसत रोड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य डीसी समीरपाल सरो से मिले। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीसी से अपनी समस्याएं बताई कि किस तरह से बरसत रोड से जुड़ी 25 कॉलोनियों के लोग बीते 6 साल से सफर कर रहे हैं।

एसाेसिएशन के पदाधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि बरसत रोड पर 50 से अधिक फैक्टरियां हैं। इसके साथ ही 20 स्कूल भी हैं। वे लोग बीते 6 साल से प्रशासन से समस्या का समाधान मांग रहे हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। पदाधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन के ट्रैफिक सुधार को लेकर नए प्रयास से यहां के लाेगों को आशा की नई किरण दिखी है। डीसी ने पदाधिकारियों को बताया कि उनकी पहले से ही प्लानिंग चल रही है। उम्मीद है कि सबका मिला-जुला प्रयास अच्छा परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान सोहन सिंह, एसके सिंह, पार्षद हरीश शर्मा अमरजीत सिंह सिंह और भूपेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पानीपत . श्मशानरोड पर जमा गंदे पानी को दिखाते काॅलोनी के लोग।

पानीपत . जीटीरोड बरसत मोड़ के पास अंडरपास की मांग को लेकर डीसी से बात करते नगर निगम पार्षद हरीश शर्मा अन्य।