पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्युनिस्टों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कम्युनिस्टों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी, एसयूसीआई और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पदाधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से शहर में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी कार्यालय में मांगों को लेकर ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा गया। तीनों पार्टियों की राज्य कमेटियों के आह्वान पर कार्यकर्ता शिव वर्मा स्मारक में इकट्ठा हुए। यहां से रोष स्वरूप जुलूस निकाला गया। इसकी अगुवाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, मामचंद सैनी, एसयूसीआई के जिला सचिव आनंद जवाहर, कार्यकारी सचिव राजेंद्र ने की। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता लघु सचिवालय में पहुंचे। मामचंद सैनी ने कहा कि मोदी सरकार पिछली मनमोहन सरकार से भी तेज गति से मजदूर, कर्मचारी किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। भाजपा ने चुनाव से पहले 100 दिन में महंगाई पर रोक लगाने, विदेशों से काला धन वापस लाकर लोगों को खूब धन आने का सपना दिखाया। सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है।