- Hindi News
- वकीलों के ही नहीं, जनता के भी आए अच्छे दिन : शांगला
वकीलों के ही नहीं, जनता के भी आए अच्छे दिन : शांगला
पानीपत | वकीलोंके चैंबर में लगाई गई लिफ्ट का उद्घाटन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नीलिमा शांगला ने कहा कि इससे सिर्फ वकीलों के, बल्कि जनता के भी अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने कहा कि सीनियर वकील यहां आने वाले बुजुर्गों को ऊपरी मंजिल पर जाने में परेशानी होती थी। अब ये परेशानी दूर हो गई। उद्घाटन पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्र डिमरी, एसके गुप्ता देवेंद्र सिंह, डाॅ. सुशील कुमार गर्ग और सीटीएम वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
इससे पहले जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सतेंदर सिंह, उपप्रधान पवन मलिक सहित अन्य वकीलों ने जजों का स्वागत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव कमल दुआ, सहसचिव अशोक ग्रोवर, कैशियर महेंद्र सिंह, सूरज अग्रवाल, विनोद कुमार भामरी, हरिकिशन सिंगला, पूर्व प्रधान राजपाल कश्यप, रजनीश त्रेहन, राजेश मलिक, दिपांशु जागलान, मनोज शर्मा, नीतिश वधवा, तेजबीर खर्ब, सुनील मान, प्रमिला गाेयल, विजेंद्र देशवाल, अंशु नंदा, जयपाल मलिक, पिंकी शर्मा विजय ढांडा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जिला बार मेंबर चैंबर कंस्ट्रक्शन सोसायटी के प्रधान रितेश शर्मा ने बार के प्रधान के सामने चैंबर में जेनरेटर की मांग रखी है। प्रधान ने कहा कि 24 अक्टूबर, 2013 काे रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा बार में आए थे। उन्होंने लिफ्ट लगवाने के लिए 25 लाख रुपए की राशि दी थी। बची हुई राशि से जेनरेटर का प्रबंध किया जाए तो बेहतर होगा। इससे वकीलों को बिजली की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इस बारे में बार के प्रधान सतेंदर सिंह का कहना है कि बार के पास अभी फंड नहीं है। फंड आते ही जेनरेटर लगाया जाएगा।
पानीपत . वकीलोंके चैंबर के पास लिफ्ट का उद्घाटन करतीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. नीलिमा शांगला।