सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
पानीपत | मडानागांव के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है।
जींद जिले के मालवी गांव का रहने वाला मनोज पुत्र रामनिवास शनिवार रात को बाइक से पानीपत से घर लौट रहा था। मडाना के पास सामने से रहे अज्ञात वाहन ने मनोज की बाइक में साइड मार दी। हादसे में मनाेज की मौके पर मौत हो गई। मॉडल टाउन पुलिस शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मनोज की जेब में मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई। वहीं रविवार को प्लेटफार्म-1 पर 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।