- Hindi News
- संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
पानीपत | बांधगांव में 40 वर्षीय आशा ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। घटना शुक्रवार रात 1 बजे की है। बांध निवासी आशा शुक्रवार रात अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
आशा की जेठानी सुनीता ने बताया कि वह रात 1 बजे कुछ काम से अपने कमरे के बाहर आई थी। उसने खिड़की से देखा कि आशा अपने कमरे में फंदे से लटक रही है। उसने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। परिजनों ने इसराना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। परिजन आशा से किसी भी विवाद से इनकार कर रहे हैं।