पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानीपत 55 यूनियनों ने िकया 26 को जेल भरो आंदोलन का ऐलान

पानीपत - 55 यूनियनों ने िकया 26 को जेल भरो आंदोलन का ऐलान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले 55 यूनियनों ने प्रदेश सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। सभी यूनियनों ने प्रधान एवं सचिवों ने एक मंच पर एकजुट हुए और 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़ भाग लेने का ऐलान किया। असंध रोड स्थित किसान भवन में शनिवार को राज्य प्रधान देवेंद्र हुडा की अध्यक्षता में 55 यूनियनों की बैठक हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों से पहले राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने, निजीकरण खत्म करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने, ईपीएफ सुविधा सुधारने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का भरोसा दिलाया था। सरकार बनने के बाद एक भी काम नहीं हो पाया। इससे कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। मांगों को लेकर यूनियनों ने 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। इस अवसर पर महासचिव सुभाष लांबा तेजपाल सिंह, नरेश कुमार राज्य वित सचिव, रमेश कुमार उप महासचिव, सुरेश राठी, सुभाष कौशिक, आजाद पुनिया, एनपी सिंह, रामवीर सिंह, अविनाश कालडा अजय भारद्वाज मौजूद रहे।