- Hindi News
- इनसो राम रहीम की फिल्म का 13 फरवरी को विरोध करेगा
इनसो राम रहीम की फिल्म का 13 फरवरी को विरोध करेगा
पानीपत | इनेलोकी छात्र विंग इनसो ने आर्य पीजी कॉलेज के सामने 13 फरवरी को गुरमीत राम रहीम का पुतला फूंकने का एेलान किया है। इस दिन गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी रिलीज हो रही है।
शनिवार को एक निजी होटल में इनसो छात्र नेता बलराज देसवाल ने बताया कि इनसो के समर्थन में छात्र आर्य पीजी कॉलेज के सामने एकत्रित होंगे। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल के दिशा निर्देशन में एमएसजी का विरोध करने का एलान किया गया है। उन्होंने बताया कि एमएसजी देश में अराजकता फैला सकती है। इसके बाद भी फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। इनसो यह नहीं होने देगी। 13 फरवरी को इनसो सदस्य विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से भारी संख्या में विद्यार्थी आर्य पीजी कॉलेज के सामने एकत्रित होकर गुरमीत राम रहीम एवं उनकी फिल्म का विरोध करेंगे और पुतला फूंकेंगे। इस मौके पर दीपक, कुला पहलवान, काला गांजबढ़, विकास मलिक, अमित मांडी, सुमित, अजय, मनजीत निंबरी मनजीत सिवाह मौजूद रहे।