- Hindi News
- अमन मिस्टर फ्रेशर मुस्कान बनी मिस फ्रेशर
अमन मिस्टर फ्रेशर मुस्कान बनी मिस फ्रेशर
दुकान से एक लाख रुपए की बैटरियां चोरी
अभियान का हिस्सा बन भाजपा से जुड़ें युवा
पानीपत |भारतीय जनतायुवा मोर्चा ने एसडी कॉलेज के सामने सदस्यता अभियान चला युवाओं को भाजपा से जोड़ा। मोर्चा के युवा महामंत्री जसमेर कादियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से जनता खुश हो रही है। विशेष रूप से युवा बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सतीश खर्ब ने दावा किया कि दिल्ली चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। यह देश की तरक्की में एक नई राह भी साबित होगी, क्योंकि पूरा देश राजधानी दिल्ली से जुड़ा है। इस अवसर पर संजीत भोक्कल, मनीष गुप्ता, सचिन जिंदल, प्रोमिला, प्रदीप सैनी, रोहित सैनी, मनदीप सिंह, अजय सैनी, चांद सिंह, सूरजभान वर्मा मौजूद रहे।