पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी डिग्री दिखा शादी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

फर्जी डिग्री दिखा शादी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | हाईस्कूलफेल बेटे को बीए बताकर एमए, बीएड लड़की से शादी करवाने के मामले में दो माह बाद भी आरोपी पिता‌-पुत्र की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परिजनाें ने आरोपियों की गिरफ्तारी की शिकायत सीएम विंडो पर दी। परिजनों का आरोप है कि मामले की जांच कर रही एएसआई पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होने का दबाव बना रही है। वहीं एएसआई ने परिजनों के इस आरोप को निराधार बताया है।

तहसील कैंप स्थित सुधीर नगर की महिला ने सेक्टर 11/12 निवासी पर बीए की फर्जी डिग्री दिखाकर शादी करने की एसपी को शिकायत में दी थी। साथ ही पिता-पुत्र पर छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप भी लगाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पीड़ित परिवार अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।