पुस्तक बच्चों की सच्ची दोस्त : दूबे
प्रदर्शनी में छाए राधिका-पूजा के मॉडल
पानीपत | कचरेसे मुर्गी का दाना बनाने अस्थमा जैसी बीमारियों को कम करने के लिए राजकीय गर्ल्स सीसे की छात्राओं ने साइंस के दो मॉडल तैयार किए हंै। इन मॉडलों ने राज्यस्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रदर्शनी 4 से 6 फरवरी तक गुड़गांव के एससीईआरटी स्कूल में लगाई गई थी।
राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की राधिका वर्मा ने शुगर मिल से निकलने वाले कच्चे से मुर्गी का दाना तैयार किया है। पूजा ने वातावरण में फैली नाइट्रोजन ऑक्साइड को कम करने का मॉडल तैयार किया है। नाइट्रोजन आॅक्साइड ज्यादा होने से बच्चों को अस्थमा, जुकाम खांसी जैसी बीमारी होती है। इस मॉडल से कुछ हद तक नाइट्रोजन आॅक्साइड में कमी आएंगी, जो आम जनता के लिए फायदेमंद है। दोनों ने यह माॅडल बॉयोलॉजी की टीचर मीनाक्षी शर्मा नीता की अगुवाई में तैयार किए गए थे।
पानीपत. प्रदर्शनीमें िद्वतीय स्थान पाने वाली छात्राएं राधिका और पूजा।
पानीपत | एमएएसडीस्कूल में शनिवार को तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए। जिसमें प्रारंभिक अध्ययन, कहानी, शिक्षा से जुड़ी, उपन्यास, डिस्कवरी की बुक नामचीन लेखक की रचनाएं मौजूद थीं। स्कूल प्रिंसिपल एम दूबे ने बच्चों से कहा कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र हैं। पुस्तकें ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ हास्य मनोरंजन का भी उत्तम साधन है। पुस्तकें औषधि के समान हैं, इसलिए बच्चों काे अपना समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।