- Hindi News
- पानीपत के हुडा सेक्टर 18 से चोरों ने कार चुराई
पानीपत के हुडा सेक्टर 18 से चोरों ने कार चुराई
चोरोंने हुडा सेक्टर-18 से एक कार सेक्टर-12 से दो कारों के रिम समेत छह पहिये चोरी कर लिए। पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अक्षय कुमार निवासी हुडा सेक्टर-18 की घर के सामने से बीते गुरुवार को कार चोरी हो गई। अक्षय की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने कार चोरी के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच की जा रही है
शहरके हुडा सेक्टर-12 निवासी कृष्ण गुप्ता की कार के रिम सहित दो टायर चोरी हो गए। चोरी हुए माल की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। इसी सेक्टर के निवासी रमेश वर्मा की कार के रिम सहित चारों टायर चोरी हो गए। चोरी हुए रिम टायरों की कीमत करीब 20 हजार रुपए है। गुप्ता वर्मा की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।