- Hindi News
- हंसाते हुए दिखाया राजनीति और आतंकवाद का चेहरा
हंसाते हुए दिखाया राजनीति और आतंकवाद का चेहरा
हास्यकवियों ने हंसते-हंसाते अपनी पंक्तियों के माध्यम से दर्शकों को राजनीति आतंकवाद का चेहरा दिखलाया। कई कवियों ने नेताओं को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला कहा। देश में फैले भ्रष्टाचार महंगाई पर भी वार किए गए।
मौका था भारत विकास परिषद पानीपत की शाखा द्वारा एसडी विद्या मंदिर सेक्टर-12 में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन का। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कविता जैन मुख्य अतिथि रहीं। शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण क्षेत्र के विधायक महीपाल ढांडा, भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी, उद्योगपति विवेक नारंग, जगदीश जैन, सतीश चंद्रा, सुशील बिंदलिश विशेष अतिथि रहे। हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, सरिता सरगम श्रृंगार, अर्जुन सिसोदिया वीर रस, अनिल अग्रवंशी हास्य एवं व्यंग, राजेश चेतन ओझ शंभु शिखर हास्य कवि पहुंचे।
सभी ने अपने-अपने अंदाज में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। दर्शकों ने अपनी तालियों की गूंज से सभी कवियों की कला का जोरदार स्वागत किया। परिषद के प्रधान सतीश गर्ग सीए, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सेठी, सुरेश रावल, सीमा अग्रवाल, अशोक शर्मा, अशोक सिंघल ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रोशन लाल गुप्ता, अनिल खुराना, प्रदीप गुप्ता, सरदारा सरबजीत सिंह, शक्ति सिंह रेवड़ी, मयंक राज, अशोक गांधी, अनिल मित्तल, गोबिंद सैनी सीए, राहुल सिंगला, धर्मवीर गोयल, पुष्पा रावल, अनिता तायल, प्रेरणा गुप्ता, आशा गुप्ता, प्रिंसिपल सबिता चौधरी मौजूद रही।
{एसडी विद्या मंदिर स्कूल में कवि सम्मेलन में बुराइयों के खिलाफ किया कटाक्ष
सेक्टर 12 स्थित एसडी विद्या मंदिर में हास्य कवि सम्मेलन में उपस्थित दर्शक।
शंभु शिखर।
सुरेंद्र शर्मा।