- Hindi News
- बच्चों ने गीतों से दिया देशभक्ति का संदेश
बच्चों ने गीतों से दिया देशभक्ति का संदेश
शिक्षा के साथ खेल भी हमारी जरूरत : कौशिक
समालखा | डीपीएसपानीपत सिटी में शनिवार को जूनियर स्पोर्ट्स डे मनाया गया। इसकी शुरुआत मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप कौशिक ने की। इसके बाद खेल अध्यापक सुरेंद्र कपूर, रवि गोस्वामी ने स्केट्स चैंपियन अर्शिता गुप्ता, मुस्कान राठी के साथ खेल के प्रति सबको प्रेरित किया।
कौशिक ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है। एसडीएम ने कहा कि आज के समय बच्चों पर शिक्षा का दबाव रहता है। खेल के जरिए हम उस मानसिक दबाव को भी दूर कर सकते हैं। प्रिंसिपल अर्चना जैन ने भी बच्चों को शिक्षा के साथ खेल के प्रति रूचि रखने की बात कही। इस अवसर पर अलका बतरा, सोनिया तोमर मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
जिंगजैग रेस : कक्षाप्रथम बी प्रथम।
केटरपिलर रेस : कक्षाद्वितीय बी प्रथम।
रोलदा बाल :कक्षा तृतीय के विद्यार्थी ने पहला स्थान पाया।
शटररेस : चतुर्थकक्षा ने जीती।
100मीटर दौड़ : कक्षापांचवीं की लड़कियों की सौ मीटर रेस में दीपांशा ने प्रथम, श्रुति ने द्वितीय केसर ने तृतीय स्थान पाया। लड़कों में भवनीत प्रथम, अक्षांश द्वितीय पीयूष तृतीय स्थान पर रहा।
200मीटर दौड़ : लड़कियोंमें जाह्वनी प्रथम, मुस्कान राठी द्वितीय विभूति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में आरव प्रथम, वैभव द्वितीय।
400मीटर दौड़ : लड़कोंमें विवेक प्रथम, अर्जुन बजाज द्वितीय समरजीत तृतीय स्थान पर रहा।
मदर्सरेस :मोनिका ने प्रथम, सुमन द्वितीय रीचा जैन तृतीय रही।
फादर्सरेस : लोकेशमित्तल ने पहला, रितेश शर्मा ने दूसरा श्रीराम शर्मा ने तीसरा स्थान पाया।
समालखा. जूनियरस्पोर्ट्स डे के विजेताओं को पुरस्कृत करतीं प्रिंसिपल अन्य।
सनौली. सिद्धार्थइंटरनेशनल प्रीपेट्री स्कूल सनौली खुर्द में विजेता बच्चों के साथ मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा, स्कूल चेयरमैन दूलीचंद, मुख्यअध्यापिका अंजू त्रेहन।
सनौली | सिद्धार्थइंटरनेशनल प्रीपेट्री स्कूल सनौली खुर्द में वार्षिक समारोह कार्यकम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सर्व ब्रहामण सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन दूलीचंद ने की। इस दौरान विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी, और देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी हुई है। यदि उसे सही मार्गदर्शन मिले तो वह भी आगे बढ़ सकता है। मौके पर चेयरमैन दुलीचंद और मुख्य अध्यापिका अंजू त्रेहन, डिंपल, निधि, रितू, अनुपमा, गीता, कोमल, पूनम, पूजा, रजनी मौजूद रहे।