पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की जान गई

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की जान गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह बिलासपुर के पास हो गया। इसके अलावा अन्य हादसों में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव का पानीपत सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

मामला दर्ज किया

जांच कर्मी हेड कांस्टेबल डिम्पी ने बताया कि बिलासपुर का रहने वाला बीस वर्षीय तेजबीर शनिवार सुबह गांव से हथवाला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वो ट्रैक्टर की चपेट में गया। परिजनों ने उसे शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे पानीपत रेफर कर दिया गया, लेकिन तेजबीर ने अस्पताल से निकलते ही दम तोड़ दिया। जांच कर्मी ने बताया कि मृतक के भाई सत्यवान के बयान पर चालक दीपक बिलासपुर के खिलाफ तेज गति लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नई अनाज मंडी के पास सर्विस लाइन पर बाइक की टक्कर लगने से मनाना फाटक पार कविता चोटिल हो गई। उसे बाइक सवार ने ही इलाज के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया। इसके अलावा एक अन्य हादसे में विकास निवासी महावटी जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

दूसरा हादसा मच्छरौली के पास हुआ। यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला आरिफ खान हाल के दिनों में पानीपत तहसील कैंप में रहता है। शनिवार दोपहर के समय वो बाइक से गन्नौर किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहा था। जैसे ही मच्छरौली के नजदीक पहुंचा तो कट क्रास कर रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ को चोट आई। जबकि चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे पानीपत के अस्पताल में पहुंचाया।