लड़कियों में बबली लड़कों में आशीष बेस्ट
मिलकर दौड़ेंगे तो जीतेंगे ही
देशबंधुगुप्ता राजकीय काॅलेज में शनिवार को चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान लंबी कूद, दौड़, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे महीपाल ढांडा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से मजबूत रखते हंै। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंत में कॉलेज प्रिंसिपल सविता बवेजा ने छात्राें को खेल में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वहीं लड़कों में बीए प्रथम वर्ष के छात्र अाशीष को बेस्ट एथलेटिक लड़कियों में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बबली को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब मिला।
पानीपत. देशबंधुगुप्ता राजकीय काॅलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान तीन टंगड़ी दौड़ में भाग लेतीं छात्राएं।