हमारे शहर की बेटियों ने जीते इनाम
छात्राएं बोलीं- मां-बाप से ज्यादा सिखाने वाला कोई दूसरा नहीं
शाबाश
आर्यकॉलेज की एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा हिमानी नारंग ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम और श्रुति ठकराल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता करनाल स्थित पंडित चिंरजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में 6 फरवरी को आयोजित हुई थी। इसका आयोजन महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय गली-गली में खुल रहे कोचिंग सेंटर था। हिमानी नारंग कोचिंग सेंटरों के विपक्ष में थी। नारंग का तर्क दिया कि कोचिंग सेंटर में जाकर स्कूल में अपने अध्यापकों से सीखना चाहिए। इससे हमारा पैसे टाइम दोनों की बचत होती है। वहीं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कॉलेज की ही बीएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रुति ठकराल कोचिंग सेंटर में पक्ष में थी।
ठकराल का तर्क है कि कोचिंग सेंटर में कुछ अलग सीखने काे मिलता है। प्रिंसिपल डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया।
हिमानी।
श्रुति ठकराल।
करिश्मा
पानीपत | आईबीकॉलेज के छात्र भारत ने प्रथम और छात्रा करिश्मा ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय करनाल में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कि गई थी। दोनों छात्र महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही प्रताड़ना पर बोल रहे थे। बीकॉम प्रथम वर्ष के भारत ने प्रथम और बीकॉम द्वितीय वर्ष की करिश्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्रिंसिपल अजय गर्ग ने दोनों छात्रों को बधाई दी। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की इंचार्ज डॉ. किरण मदान द्वारा छात्रों को प्रोत्साहन मिला। प्रोफेसर रवि किरण और प्रोफेसर मीनाक्षी उपस्थित रहे।
राज्यस्तरीय वाद-विवाद स्पर्धा में आर्य कॉलेज की हिमानी प्रथम, श्रुति दूसरे स्थान पर