- Hindi News
- जल्द से जल्द निपटाएं जन समस्याएं : कविता जैन
जल्द से जल्द निपटाएं जन समस्याएं : कविता जैन
वार्ड 15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग के निवास पर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री
भास्करन्यूज | पानीपत
महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सीएम विंडो जिला स्तर पर बनाई गई है।
हर विभाग काे जन समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश हैं। कविता जैन शनिवार शाम को वार्ड 15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग के निवास पर जलपान कार्यक्रम में पहुंची थी। उन्होंने उपस्थित भाजपा नेताओं और अन्य लोगों को प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अहम भागीदारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा स्वच्छता होगी तो बीमारियां कम होगी। घर और आस-पड़ोस साफ होगा तो आने-जाने वालों को भी अच्छा लगेगा। मंत्री ने कहा कि बेटियां समाज की शान हैं और घर में खुशियां लाती हैं। बेटी की सुरक्षा और शिक्षा के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा।
इस मौके पर नीति सेन भाटिया, पार्षद दुष्यंत भट्ट, अनिल सर्राफ, रोहताश शर्मा, अनिल शर्मा, अक्षय जिंदल, सुभाष गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, बिट्टू तायल, राजेश जैन, राकेश शर्मा, प्रदीप गोयल, रामप्रताप गुप्ता, लाजपत गर्ग, सुभाष जिंदल, संजय कंसल, विजय गोयल, शिवकुमार मित्तल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन को स्मृति चिन्ह भंेट करते निगम पार्षद सुरेंद्र गर्ग अन्य।