पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड टेस्ट 2015 का दूसरा चरण कल से

स्पीड टेस्ट 2015 का दूसरा चरण कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणासरकार की योजना स्पीड टेस्ट 2015 के दूसरे चरण का शुभारंभ 9 फरवरी से होगा। ये टेस्ट 16 फरवरी तक शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में होंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर सिंह बिढ़ान ने बताया कि स्पीड टेस्ट को खंडों के अनुसार सूचीबद्ध किया गया है।

उन्होंने बताया कि समालखा में 9, बापौली में 10, इसराना में 11, पानीपत में 13 14, मतलौडा में 15 16 तक खेल स्पीड टेस्ट होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने विद्यालयों के प्रिंसिपलों से विद्यालय के रिकार्ड अनुसार अपनी जन्म तिथि, जन्म प्रमाण-पत्र फोटो सत्यापित करवाकर जरूर साथ लाए। जो विद्यार्थी ऐसा नहीं करेंगे उन्हें भाग नहीं लेने दिया जाएगा।