- Hindi News
- एसडीओ पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतर करेंगे आंदोलन
एसडीओ पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतर करेंगे आंदोलन
हरियाणापावर इंजीनियर एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि एसडीओ मोहित दहिया पर कार्रवाई हुई तो इसके विरोध में सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं रहेंगे। कर्मचारी यूनियनें अवैध धरने देकर निगम पर अनावश्यक दबाव बनाने के प्रयास में हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन ने यह फैसला शनिवार एसएलडीसी रेस्ट हाउस में बैठक कर लिया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन प्रधान केडी बंसल मंच संचालन महासचिव रणबीर देशवाल केके मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि बिजली निगम का एएलएम कृष्ण लापरवाही करता रहा है। उसने एसडीओ की इजाजत के बिना लाइन पर परमिट लिया। जब इस बारे में उससे एसडीओ ने बातचीत की तो उसने संतोषजनक जवाब देने की बजाय अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि कु्छ शरारती तत्व यूनियन की आड़ में अवैध तरीके से धरना दे रहे हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की नाजायज मांगों के आगे नहीं झुकेगी। एसडीओ मोहित दहिया के खिलाफ निगम ने कार्रवाई की तो एसोसिएशन आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरने से पीछे नहीं रहेगी। इस अवसर पर कशिक मान, डीएसएस मलिक, एसके गोयल, रोबिन श्योकंद, नरेश कक्कड़, प्रवीन दहिया, आरएस गुलिया, एसके गोयल, मोहित दहिया, पंकज मान आिद मौजूद रहे।
यह मुद्दे उठाए
{भाजपासरकार के वादा खिलाफी पर उठी आवाज
{पंजाब के समान वेतन की मांग
{सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को खत्म की मांग
{कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
{वेतन भत्तों की विसंगतियों को दूर करने की मांग
{अधिकारियों के तानाशाह रवैये पर अंकुश की मांग
{बिजली निगम के पानीपत सर्कल में सनौली रोड सब डिवीजन के एसडीओ की बदसलूकी के खिलाफ कड़ा आंदोलन चलाने की मांग
यहरहे मौजूद
तेजपालसिंह, नरेश कुमार राज्य वित सचिव, रमेश कुमार उप महासचिव, सुरेश राठी, सुभाष कौशिक, आजाद पुनिया, एनपी सिंह, रामवीर सिंह, अविनाश कालडा अजय भारद्वाज मौजूद रहे।
पानीपत . एसएलडीसीरेस्ट हाउस में मीटिंग करते बिजली निगम के एसडीओ।
पानीपत | भाजपाकी राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए 55 यूनियनों ने एक एकजुट होकर 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन को समर्थन कर दिया है। मांगें पूरी नहीं होने तक यूनियनों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। असंध रोड स्थित किसान भवन में शनिवार को ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले 55 यूनियनों की बैठक हुई। इसमें यूनियनों के प्रधान एवं सचिव भाग लेने के लिए पहुंचे। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान देवेंद्र हुड्डा ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा लोकसभा चुनावों से पहले राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने, सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने, ईपीएफ सुविधा सुधारने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का भरोसा दिलाया था। सरकार बनने के बाद एक भी काम नहीं हो पाया। इससे कर्मचारियों में रोष है। जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जाती यूनियनों का आंदोलन जारी रहेगा। यूनियनों ने 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से कर्मचारियों के हित में कोई फैसला नहीं लिया गया।