- Hindi News
- घर का सामान फेंक की मारपीट पुलिस से की शिकायत
घर का सामान फेंक की मारपीट पुलिस से की शिकायत
पानीपत | रजापुरगांव में रहने वाले प्रेमचंद ने कुछ लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर उसका सामान बाहर फेंकने और कब्जा करने का प्रयास करने की शिकायत दी है। इस दौरान परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
राजपुर के प्रेमचंद ने बताया कि सोनीपत जिले का रामचंद्र अपने कुछ साथियों के साथ उनके मकान पर पहुंचा और कब्जा करने की नीयत से सामान बाहर फेंक दिया। उसके लड़के एवं परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
सदर थाने में शिकायत लेकर पहुंचे रजापुर के लोग।