- Hindi News
- आज के बच्चे कल का भविष्य होते हैं : रेवड़ी
आज के बच्चे कल का भविष्य होते हैं : रेवड़ी
पानीपत | जीडीआरगुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दूसरा वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी ने शिरकत की। रेवड़ी ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। इसलिए हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देकर संस्कारवान बनाना है, ताकि वह देश के अच्छे नागरिक बन सकें। उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगराधीश वीरेंद्र सिंह पानीपत यार्न डीलर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग, सांस्कृतिक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। स्कूल के चेयरमैन एसएल गर्ग ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के ग्रुप चेयरमैन अजय पालीवाल, समाजसेवी विजय लक्ष्मी पालीवाल, पूर्व पार्षद शक्ति सिंह रेवड़ी, सर्वजीत सिंह सुनील कुमार, रिन्कला,अध्यापिका सीमा मौजूद रहे।