पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वधावाराम कॉलोनी में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पीड़ित लड़की उसके पिता ने एसपी से की है।

पीड़ित लड़की के पिता ने शिकायत में कहा कि 29 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय बेटी पैदल देसराज कॉलोनी में अपनी मौसी के घर जा रही थी। तभी कुटानी रोड का विक्रम बाइक पर आया और उसकी बेटी का अपहरण कर वधावाराम कॉलोनी स्थित कार्यालय ले गया। आरोप है कि यहां पहले से मौजूद विक्रम के दोस्त कुटानी रोड का नीरज, राजेश और राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस विक्रम और राजेश को गिरफ्तार कर चुकी है। अब परिवार वाले आरोपी राहुल नीरज की भी गिरफ्तारी की मांग की है।