पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएफएल को 127 करोड़ का लाभ

एनएफएल को 127 करोड़ का लाभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| नेशनलफर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने 31 दिसंबर, 2014 को समाप्त नौमाही के लिए 206 करोड़ रुपए का कर-पूर्व लाभ एवं 127 करोड़ रुपए का कर-पश्चात लाभ कमाया है। कंपनी ने 31 दिसम्बर 2014 तक 28.78 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया, जो स्थापित क्षमता का 107.6 प्रतिशत है। इसके अलावा, उक्त अवधि के दौरान विपणन के क्षेत्र में 29 लाख मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री हासिल करके अच्छा कार्य-निष्पादन किया। नंगल, पानीपत एवं बठिंडा यूनिट में फीड-स्टाक परिवर्तित परियोजनाओं और विजयपुर यूनिट में क्षमता संवर्धन और ऊर्जा बचत परियोजनाओं की वजह से पिछले दो सालों से कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। एनएफएल विजयपुर यूनिट में पर्यावरण अनुकूल जैव-उर्वरकों का उत्पादन भी करता है।