पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य के प्रति सजग रहें तो निश्चित मिलेगी सफलता : सैनी

लक्ष्य के प्रति सजग रहें तो निश्चित मिलेगी सफलता : सैनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत|डॉ. एमकेकेआर्य मॉडल स्कूल में शनिवार को 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस फेयरवेल पार्टी में जूनियर छात्रों ने सीनियर का स्वागत फूल-मालाओं से किया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक आरएल सैनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल मंजू सेतिया ने सभी बच्चों को मंगलकामना देते हुए आगे बढ़ने कि प्रेरणा दी। समारोह में कोमल किन्द्रा ने स्वागत भाषण द्वारा सबका अभिवादन किया। छात्रा समीक्षा और तमन्ना ने नृत्य द्वारा सभी का मनमोह लिया। पलक डावर द्वारा प्रस्तुत गीत की सभी ने सरहाना की। संजना, दीक्षा, रिशु, शीतल और पूजा ने नृत्य प्रस्तुत किया। रोशनी, तान्या, मान्य और राघव ने नृत्य कर तालियां बटोरीं।

पानीपत. एमकेकेस्कूल के कार्यक्रम में थिरकते विद्यार्थी।