- Hindi News
- महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : यादव
महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : यादव
पानीपत |आर्य कॉलेज में शनिवार को महाविद्यालय के गांधियन स्टडीज सेंटर के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गांधियन स्टडीज सेंटर के निर्देशक आरएस यादव मुख्य वक्ता रहे। आरएस यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने शांति के लिए आंदोलन किया और दुनिया को सत्य एवं अहिंसा का सिद्धांत दिया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे गांधी के आदर्शों का अनुकरण करते हुए जीवन में आगे बढ़ें और बेहतर समाज का निर्माण करें। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि गांधी की शिक्षाओं का समाज में प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, प्राध्यापक राजेश और प्राध्यापिका सुषमा शर्मा मौजूद रहे।
पानीपत. आर्यकाॅलेज के कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।