पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजना कुछ पुरानी, कुछ नई...काम हों ये सबसे सही

योजना कुछ पुरानी, कुछ नई...काम हों ये सबसे सही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| भाजपासरकार के 100 दिनों में हर जिले में कुछ कुछ काम की रफ्तार आगे बढ़ी है। यह सही है कि कुछ योजनाएं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की हैं तो कुछ उससे भी पहले की। कुछ योजनाएं खट्‌टर सरकार ने शुरू की हैं। ये जरूरी नहीं कि योजना पुरानी सरकार की थी या नई सरकार की, सबसे जरूरी है विकास कार्यों का शुरू होना। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में एक शुरुआत की है, कई जगह शिलान्यास किए हैं तो कई जगहों पर उद््घाटन। सरकार ने एक बात स्पष्ट की है कि उसका मकसद विकास कार्य शुरू करवाना है, फिर चाहे किसी भी सरकार ने योजना क्यों बनाई हो। हालांकि भाजपा अपना श्रेय भी लेना चाहती है। जैसे कांग्रेस सरकार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई स्पैट योजना का नाम बदलकर उसे स्पीड कर दिया गया। इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसके अलावा अन्य योजनाएं। राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि अभी पूरी तरह से आंकलन तो नहीं किया जा सकता, लेकिन यह सही है कि सरकारी कामकाज सही दिशा में चल रहा है। जरूरत है कि यह कामकाज थमे नहीं। सीएम विंडाे अगर शुरू की गई तो उसके नतीजे भी सामने आएं। ऐसा हो कि लोग शिकायतें करते रह जाएं और समाधान कुछ हो।