पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुदेव के चरणों में की गई भक्ति सर्वोपरी : शंकराचार्य

गुरुदेव के चरणों में की गई भक्ति सर्वोपरी : शंकराचार्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुदेवके चरणों में की गई भक्ति ही सर्वोपरी है। गुरुदेव भगवान के चरणों की सेवा करने वाला कभी भी गरीब नहीं हो सकता।

शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज भानपुरापीठाधीश्वर ने प्रेम मंदिर में मंदिर के 59वें वार्षिकोत्सव पर गुरु के चरणों में आस्था रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीश्री 108 कांतादेवी महाराज, कृष्णा, प्रभा, अयंका, उर्मिला ने 59वें प्रेम सम्मेलन का शुभारंभ किया। शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने प्रेम मंदिर की संस्थापिका नित्यलीलालीन प्रेमावतार, शांति देवी महाराज, वसंदी देवी महाराज, वंती देवी महाराज, प्रकाश देवी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

अयोध्याधाम से पधारे श्रीश्री 108 श्री राधेश्याम द्विवेदी महाराज ‘रामायणी’ ने श्रीराम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने हमेशा ही अपने गुरुदेव के वचनों का पालन किया।

पानीपत. प्रेममंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांता देवी महाराज और अन्य।

पानीपत. प्रेममंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन सुनाते संत।