- Hindi News
- लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत
लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत
पानीपत | अम्बाला-दिल्लीरेलवे लाइन पर आजादपुर फाटक के पास लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। राजनगर में किराए के मकान में रहने वाला राजू (25) शहर में किसी फैक्टरी में काम करता था। रात को काम करने के बाद वह वापस लौट रहा था। राजनगर फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मूल रूप से बिहार निवासी राजू के माता-पिता नहीं थे। उसका बड़ा भाई दिल्ली में रहता है।