- Hindi News
- देशद्रोह के आरोपी टुंडा के मामले में नहीं पहुंचे दो गवाह
देशद्रोह के आरोपी टुंडा के मामले में नहीं पहुंचे दो गवाह
पानीपत |देशद्रोह केआरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा उर्फ टुंडा को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया। दोे गवाह डॉ. सुरेंद्र टीचर सुनीता की कोर्ट में गवाही होनी थी, लेकिन दोनों में से कोई भी गवाही देने नहीं पहुंचा। कोर्ट ने दोनों के नाम जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। जब बम ब्लास्ट हुआ था तो डॉ.सुरेंद्र कुमार निवासी करनाल सामान्य अस्पताल में कार्यरत थे। उन्होंने ब्लास्ट में घायल हुए मरीजों का उपचार किया था। वहीं सुनीता निवासी कालखां ब्लास्ट में घायल हुई थी। वह कालखां गांव से पानीपत रही थी।
टुंडा की अगली पेशी 13 मार्च को होगी। अब 52 गवाह में से केवल इन्हीं दो की गवाही बची है। सोमवार को गवाह के पहुंचे पर करीब 15 मिनिट बाद ही अदालत से वापस ले जाया गया।