- Hindi News
- बिजली शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर बदले
बिजली शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर बदले
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बिजली संबंधी शिकायतों के लिए नया टोल फ्री नंबर-18001804334 जारी किया है। इस नंबर पर दर्ज होने वाली शिकायतें तुरंत संबंधित लाइन स्टाफ तक पहुंच जाएंगी। तय समय में निपटान नहीं होने पर शिकायतें स्वतः आला अफसर के पास चली जाएगी। कॉल सेंटर का पुराना टेलीफोन नंबर अब उपलब्ध नहीं है। इसी तरह उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता अपनी शिकायतें टोल फ्री नंबर 18001801550 पर दर्ज करवा सकेंगे।