- Hindi News
- \'रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन डायरी व्यवस्था\'
\'रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन डायरी व्यवस्था\'
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि विभाग से रिटायर्ड अधिकारियों कर्मचारियों से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा करने के लिए मुख्यालय स्तर पर ऑनलाइन डायरी की व्यवस्था की जाएगी। नई व्यवस्था में सभी मामलों का निपटारा एक सप्ताह में करना जरूरी होगा। विज ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विज के अनुसार ऐसी शिकायतें मिली हैं कि स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक कार्यालय में रिटायर्ड अधिकारियों कर्मचारियों के मामलों का निपटारा समय पर नहीं हो पाता।
ऑनलाइन डायरी व्यवस्था के बाद सभी फाइलों आवेदनों की एंट्री दर्ज की जाएंगी।