पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैध घोषित होंगे छह सवारी तक वाले वाहन : शर्मा

वैध घोषित होंगे छह सवारी तक वाले वाहन : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईकी बेस्ट बस सर्विस की तर्ज पर परिवहन विभाग को राज्य सरकार बेस्ट बनाने पर विचार कर रही है। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के मकसद से सरकार जल्दी ही 6 सवारी तक वाले वाहनों को वैध घोषित करेगी। इससे अवैध तरीके से चलने वाली जीप, मैक्सी कैब पिकअप वगैरह पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी शुक्रवार को परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा ने दी।

पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने बताया कि 12 सवारी तक के वाहनों को भी किफायती दामों पर चलाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए जल्द आवेदन मांगे जाएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई परिवहन विभाग के अफसरों की मीटिंग में अाम लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने, रूटों पर बसों की जरूरत की समीक्षा, बस अड्डों की साफ-सफाई और ड्राइवरों-कंडक्टरों के व्यवहार से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। सरकार के पास जिन वाहनों का पंजीकरण नहीं है, वे सभी अवैध हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में 910 प्राइवेट परमिटों से जुड़े सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि युवा सोसायटियां बनाकर इन वाहनों को आॅपरेट कर रहे हैं। जल्दी ही इनकी बैठक बुलाई जाएगी।