- Hindi News
- स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर भाजपा का दोगलापन : किरण
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर भाजपा का दोगलापन : किरण
पानीपत | कर्मचारियोंसे किए वादों और किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के मामले में यू-टर्न लेने के आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा है।
किरण ने कहा कि कृषि मंत्री धनखड़ का यह कहना कि पैसों की कमी के कारण स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा, भाजपा के दोगलेपन को उजागर करता है। चुनाव से पहले भाजपा यूपीए सरकार पर इस रिपोर्ट को लागू करने के लिए दबाव डाल रही थी। चुनावी घोषणापत्र में भी वादा शामिल था। धनखड़ ने तो इसके लिए आंदोलन भी किए थे लेकिन मंत्री बनते ही वह पलट गए।