पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए साल पर बधाई के होर्डिंग्स दिखें

नए साल पर बधाई के होर्डिंग्स दिखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाईवे एक्सीडेंट संभावित जगहों पर नए साल पर वेलकम और बधाई के होर्डिंग्स दिखाई नहीं देने चाहिए। शुक्रवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने यह चेतावनी हरियाणा के सभी स्थानीय निकायों को दी।

लगाए गए होर्डिंग्स हटाने की दलीलों को नामंजूर करते हुए जस्टिस राजीव भल्ला ने कहा कि हटाना तो सही है लेकिन ये होर्डिंग्स लगाए क्यों गए थे। ऐसे में नए साल पर अब दोबारा ये होर्डिंग्स दिखाई नहीं देने चाहिए। हाईकोर्ट ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत और मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र करनाल में इसी तरह लगे अवैध होर्डिंग्स की इंस्पेक्शन के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर रिपोर्ट मांगी है।

हाईकोर्ट ने कहा कि होर्डिंग्स लगाने के लिए पॉलिसी बनाई जानी चाहिए। चंडीगढ़ में जिस तरह की पॉलिसी है, उसी तरह हरियाणा में भी पॉलिसी होनी चाहिए। इसमें होर्डिंग्स का साइज, कलर मेक को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। पॉलिसी होने के चलते बेतरतीब ढंग से होर्डिंग्स लगते हैं, जो सड़क दुर्घटनाओं को भी न्यौता देने वाले हैं।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगे होर्डिंग्स हटाए जाने की मांग को लेकर एक याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा था कि ये होर्डिंग्स सड़क हादसों का कारण बनते हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने व्यापक जनहित में इस मामले की सुनवाई आरंभ की थी।

हाईकोर्ट ने कहा कि लोकल कमिश्नर नियुक्त कर यह देखा जाएगा कि किन जगहों पर होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं। इसके बाद होर्डिंग्स हटाने वाले शहरों के संबंधित विभागों पर कोस्ट लगाई जाएगी और संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

^जस्टिस भल्ला ने कहा कि नेशनल ह्यूमन राइट के सेमिनार में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र गए थे और सारे रास्ते होर्डिंग्स वेलकम करते रहे। सरकार जब खुद इन होर्डिंग्स को लगाने से रोक रही है तो फिर खुद ही इन्हें प्रोत्साहित क्यों कर रही है।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वे होर्डिंग्स लगाने के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह अपनी बात कहने का सशक्त माध्यम है लेकिन भीड़भाड़ वाली जगहों, एक्सीडेंट संभावित इलाके नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों का ध्यान बांटने वाले होर्डिंग्स से कोर्ट को परेशानी है।

हाईकोर्ट में 15 दिसंबर को कार्यवाहक चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार के शपथ ग्रहण के साथ ही रोस्टर में बदलाव कर दिया गया है। कार्यवाहक चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस एजी मसीह प्रथम खंडपीठ