- Hindi News
- दर्ज मामले वापस लेेने और कार्रवाई की मांग
दर्ज मामले वापस लेेने और कार्रवाई की मांग
सिटीथाने के बाहर जीटी रोड पर 23 सितंबर को जाम लगाने पर हुए लाठीचार्ज और कई धाराओं के तहत मामले दर्ज करने को लेकर आर्य समाज के लोगों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीसी समीरपाल सरो से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गो रक्षकों पर दर्ज किए गए मामले वापस लेने और दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
गोरक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रदेश महामंत्री मा. रामपाल दहिया ने कहा कि पुलिस ने साजिशन युवकों को लूट के मामले में फंसाया। निंबरी के पास लूट करने वाले तीन युवक अलग थे और छह गो रक्षकों में भी इसमें लपेट लिया गया। इसके विरोध में उन्होंने एवं अन्य गो रक्षकों के साथ जाम लगाकर विरोध जताया ताे बिना बातचीत किए या चेतावनी दिए ही सीधे डीएसपी सदर थाना प्रभानी ने उन पर लाठियां बरसा दी। आर्य प्रतिनिधि मंडल ने ने मांग उठाई कि मामले में दोषी डीएसपी, थाना प्रभारी अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए। गो रक्षकों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे वापस किए जाए।
उन्होंने बताया कि दोनों मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहले भी सहमति बन चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीसी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान आर्य बाल भारती स्कूल निदेशक अभय सिंह आर्य, आर्य समाज आट्टा प्रधान नायब आर्य, सुशील आर्य, संदीप आर्य सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।