- Hindi News
- स्कूटी रुकवाकर मांगा मोबाइल नंबर घर तक किया पीछा
स्कूटी रुकवाकर मांगा मोबाइल नंबर घर तक किया पीछा
नूरवालाके पास स्कूटी पर जा रही युवती के आगे बाइक अड़ाकर युवक ने मोबाइल नंबर पूछा। हक्का-बक्का युवती ने गलत मोबाइल नंबर बताकर स्कूटी भगाई तो बदमाश ने घर तक लड़की का पीछा किया। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
बरसत रोड से युवती नूरवाला की ओर जा रही थी। युवक बाइक से पीछा कर रहा था। गली में मुड़ने के बाद कुछ दूर जाकर युवक ने स्कूटी के आगे बाइक लगा दी और मोबाइल नंबर पूछा। यह देख वह डर गई। गलत नंबर दिया और आगे निकल गई। घर के पास पहुंची तो बाइक सवार युवक भी पहुंच गया। युवती ने घर के बाहर स्कूटी रोकी तो युवक फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। माना जा रहा है कि मोबाइल नंबर मिलाने के बाद गलत नंबर का पता चलने पर ही युवक ने लड़की का पीछा किया।