पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवाजी स्टेडियम में डीसी के इंतजार में गुजरे साढ़े 3 घंटे, बाद में एडीसी ने किए खेल शुरू

शिवाजी स्टेडियम में डीसी के इंतजार में गुजरे साढ़े 3 घंटे, बाद में एडीसी ने किए खेल शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजीस्टेडियम के मुख्य गेट की तरफ जैसे ही कोई गाड़ी रुक रही थी, उसे देखकर एक पल के लिए चेहरे खुश होते। अगले ही पल मायूस हो जाते। फिर भी सहन करने वाली धूप में साढ़े तीन घंटे बैठकर गला तो सूख ही गया।

स्टेडियम में खेल विभाग जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को राजीव गांधी खेल अभियान के तहत जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। पहले से ही तय समय पर सुबह 10 बजे शुभारंभ समारोह में डीसी समीरपाल सरो को पहुंचना था। खिलाड़ी छात्राएं उनके इंतजार में खेल मैदान में लाइन बनाए बैठीं थीं और कोच हाथों में फूल के गुलदस्ते लिए उनके इंतजार में खड़े थे।

लाइनों में बैठीं खिलाड़ियों को बार-बार झपकियां आना शुरू हो चुकीं थीं। साढ़े 3 घंटे इंतजार करने के बाद एडीसी सुजान सिंह स्टेडियम पहुंचे और डीसी समीरपाल सरो के नहीं आने का कारण बताते हुए खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने खुले दरबार में डीसी के व्यस्त रहने का कारण बताया और खेलों में नहीं पहुंचने पर अफसोस जताया।

400 मीटर रिले : गोयलाखेड़ा प्रथम, मनाना द्वितीय चुलकाना तृतीय स्थान पर रहा।

कबड्डी: मतलौडाप्रथम, इसराना द्वितीय समालखा तृतीय, बास्केटबाॅल: सिवाहप्रथम, भोड़वाल माजरी द्वितीय जलालपुर तृतीय,

वालीबाॅल: पानीपतग्रामीण प्रथम, इसराना द्वितीय मतलौडा तृतीय,

हैंडबाॅल: पानीपतग्रामीण प्रथम, मतलौडा द्वितीय समालखा तृतीय

हाॅकी: मतलौडाप्रथम, पानीपत ग्रामीण द्वितीय इसराना तृतीय पर रही।

कुश्ती में मानसी अव्वल

38किलोग्राम में मानसी प्रथम काजल द्वितीय, 40 में साक्षी प्रथम, पूजा द्वितीय केला तृतीय, 43 में रजनी प्रथम, शीतल द्वितीय निक्की तृतीय, 46 में राधिका प्रथम, स्नेहा द्वितीय रामफल तृतीय, 52 में अमीषा प्रथम, रवीना द्वितीय, 58 में दिप्ती प्रथम निशा द्वितीय 60 में प्रति प्रथम रही।

बॉक्सिंग में बुआना लाखु की शिवानी ने मारी बाजी

46किलोग्राम भार में शिवानी बुआना लाखु प्रथम, राधा उग्रा खेडी द्वितीय शिवानी उग्राखेड़ी तृतीय, 48 में अंशु बुआना लाखु प्रथम, अंजू रामपाल उग्राखेड़ी द्वितीय मीनू उग्राखेड़ी तृतीय, 50 में ज्योति बुआना लाखु प्रथम, पूजा कुराड द्वितीय केला कुराड़ तृतीय, 52 में आरती बुआना लाखु प्रथम, मानसी उग्राखेड़ी द्वितीय राखी कुराड़ तृतीय, 54 में ममता सुताना प्रथम, मुस्कान कुराड़ द्वितीय सपना उग्राखेड़ी तृतीय, 57 में