पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 12 में पुलिस चेकिंग से बचते हुए दो बाइक भिड़ीं, चार गंभीर

सेक्टर-12 में पुलिस चेकिंग से बचते हुए दो बाइक भिड़ीं, चार गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-12में मित्तल मॉल के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस से बचते हुए भाग रहे बाइक पर सवार तीन लोगों की टक्कर सामने से रही बाइक से हो गई।

टक्कर जबरदस्त हुई और दोनों बाइक पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, एक को हल्की चोट आई। गंभीर हालत में चारों को पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है। सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस ने शुक्रवार शाम को मित्तल मॉल के पास नाका लगाया हुआ था। यातायात नियमों की उल्लंघना कर रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

घबराहट में हुआ हादसा

रिसालूगांव के 30 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय नरेंद्र बाइक पर एमजेआर चौक की तरफ से गलत दिशा में जीटी रोड की तरफ जा रहे थे। इसी साइड से जीटी रोड की तरफ से बाइक पर सवार होकर 32 वर्षीय सलीम, 12 वर्षीय मोहम्मद आसिफ और 31 वर्षीय आमिर एमजेआर चौक की तरफ जा रहे थे। पुलिस चेकिंग को देखकर दोनों घबरा गए। सलीम ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा ली। इससे दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक बुरी तरह टूट गई और पांचों सड़क पर जा गिरे। आमिर को हल्की चोट आई, बाकी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जितेंद्र, नरेंद्र, सलीम, मोहम्मद आसीन को पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है।