योजनाएं अपनी जगह, बिजली तो सस्ती मिले
बुनकरोंके शहर पानीपत में शुक्रवार को वस्त्र एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से वर्कशॉप लगाई गई। वस्त्र उद्योग के विकास के लिए लागू योजनाओं की जानकारियां साझा की गई। वहीं, उद्यमियों ने बिजली और टैक्स में सुधार की मांग की। उद्यमियों ने कहा कि सरकार की योजनाएं तब सफल होंगी, जब पावरलूम चलेंगी। यहां की पावरलूम पर तो संकट है, जो पलायन की स्थिति में हैं। उद्यमियों ने कहा कि सरकार सुविधा दे तो पावरलूम में बूम आएगा।
बतौर मुख्य अतिथि स्मॉल स्केल इंजीनियरिंग वर्कर्स एसोसिएशन के प्रधान सुखबीर सिंह मलिक ने सरकारी योजनाओं की तारीफ की और कहा कि इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वस्त्र मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा के निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी वीके कोहली ने कहा कि पावरलूम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन फंड योजना, ग्रुप वर्कशेड योजना, यार्न बैंक योजना, टेक्सटाइल पार्क योजना, समूह बीमा योजना, मेगा पावरलूम कलस्टर योजना, आईएसपीएसडी सहित कई अन्य योजनाएं चल रही हैं, जिसका लाभ उठाया जा सकता है। कोहली ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने भारत सरकार की सौर उर्जा प्रोत्साहन योजनाओं का भी जिक्र किया। व्यापारियों ने उनसे योजनाओं के बारे में जानकारियां ली। व्यापारियों में वस्त्र मंत्रालय की ओर से बुकलेट दी गई, जिसमें बताया गया है कि क्या योजनाएं हैं और इसका कैसे लाभ उठाया जा सकता है।
येसब रहे उपस्थित
हरियाणाचैंबर ऑफ कामर्स के प्रधान प्रीतम सिंह सचदेवा, पुरुषोत्तम शर्मा, धीरज मिगलानी, आशीष गर्ग, निटरा पीएलएससी के प्रबंधक आरपी त्यागी, वस्त्र आयुक्त के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक एसएस दहिया और तकनीकी अधिकारी नवीन चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पानीपत. होटलस्काईलार्क में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी।
पानीपत. होटलस्काईलार्क में आयोजित वर्कशाॅप में उपस्थित शहरवासी।
योजनाओं की शर्तें स्पष्ट हो
उद्यमीअतुल ने कहा कि सरकार जो सुविधा दे रही है, उसकी शर्त स्पष्ट हो। ऐसा नहीं कि योजनाओं का लाभ लेने के बाद उद्यमियों को नए-नए नियमों से बांधा जाए। राजीव माकखिया ने कहा कि बिजली कटौती यहां के पावरलूम के लिए सबसे बड़ी समस्या है। बिजली कटौती पूरी तरह से बंद होनी चाहिए।
बिजली और टैक्स में रियायत चाहिए
हरियाणाचैंबर ऑफ कॉमर