- Hindi News
- सेक्टर 6 रेलवे फाटक टूटा, रुके ट्रेनों के पहिए
सेक्टर-6 रेलवे फाटक टूटा, रुके ट्रेनों के पहिए
पानीपत | अम्बाला-दिल्लीरेलमार्ग पर शहर के सेक्टर-6 हरि नगर काॅलोनी सड़क पर बने रेलवे फाटक नंबर 51 का बूम (बैरियर) शुक्रवार सुबह 9 बजे टूट गया। इससे दर्जनभर ट्रेनों यहां होकर गुजरने वालों वाहनों के पहिए थम गए। रेलवे इंजीनियरों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद बूम बदला। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रक यहां से होकर हरि नगर की तरफ से सेक्टर-6 की तरफ रहा था। ट्रक रेलवे लाइनों के बीच पहुंच चुका था। इसी दौरान गेटमैन ने बूम नीचे झुकाने शुरू कर दिए। बूम ट्रक के पिछले हिस्से में उलझ गया और टूट गया। गेटमैन ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। 10:50 बजे बूम को बदला गया। बूम खराब होने के कारण सिग्नल नहीं मिल रहे थे। इस दौरान दर्जन भर ट्रेन लेट हो गई।
पानीपत. हरिनगररोड पर टूटे फाटक को ठीक करते रेलवे कर्मचारी।