- Hindi News
- डीसी से की कुटानी रोड के नीचे लगे पाइप हटाने की मांग
डीसी से की कुटानी रोड के नीचे लगे पाइप हटाने की मांग
पानीपत | कुटानीरोड के साथ लगने वाले खेतों में खेती करने वाले किसानों ने डीसी समीरपाल सरो को ज्ञापन सौंप सड़क के नीचे डाले गए पाइपों को हटवाने की मांग की। किसानों का कहना है कि ये पाइप लगने के बाद उनके खेतों में फैक्ट्रियों का गंदा पानी रहा है। इससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं।
शुक्रवार को डीसी कार्यालय पहुंचे किसान चंद्र प्रकाश प्रेम प्रकाश ने डीसी को सौंपे ज्ञापन के मध्यम से बताया कि पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने कुटानी रोड के नीचे पाइप डाल कर उनकी परेशानी बढ़ा दी है। जब से पाइप डले हैं, तभी से उनके खेतों में फैक्ट्रियों का गंदा पानी आने से फसलें खराब हो रही हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए ये पाइप हटवाई जाए।