- Hindi News
- प्रांतीय आर्य महासम्मेलन 8 फरवरी को रोहतक में
प्रांतीय आर्य महासम्मेलन 8 फरवरी को रोहतक में
पानीपत | आर्यप्रतिनिधि सभा द्वारा 8 फरवरी को रोहतक के दयानंद मठ में प्रांतीय आर्य महासम्मेलन किया जाएगा। सार्वदेशिक सभा के प्रधान आचार्य बलदेव इसमें मौजूद रहेंगे, अध्यक्षता पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संचालक योग गुरु रामदेव अध्यक्षा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ शिरकत करेंगे। महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आर्य बाल भारती स्कूल में आर्य प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री मा. रामपाल आर्य, सभा के पुस्तकाध्यक्ष आचार्य आजाद आर्य की उपस्थिति में महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां दी गई। रामपाल आर्य ने कहा कि महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए प्रचार अभियान गांव-गांव और शहरों में चलाया जाएगा। महासम्मेलन में अलग-अलग सत्र में यज्ञ सत्संग, इसके बाद पाखंड खंडन सम्मेलन, राष्ट्र रक्षा एवं भाषण सम्मेलन और गो रक्षा सम्मेलन होगा। बैठक में गो रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रदेश महामंत्री मा. रामपाल दहिया, आर्य बाल भारती स्कूल निदेशक अभय सिंह आर्य, आर्य समाज आट्टा प्रधान नायब आर्य, सुशील आर्य, संदीप आर्य मौजूद रहे।
पानीपत. आर्यबाल भारती स्कूल के मैदान में बैठक करते आर्य प्रतिनिधि सभा के सदस्य। तैयारियाें को लेकर सौंपी जिम्मेदारी।