पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य बनाएं, मिलेगी सफलता : गोयल

लक्ष्य बनाएं, मिलेगी सफलता : गोयल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| एसडीसीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कागजों पर अपनी कला के सुंदर रंग उकेर प्रकृति की सुंदरता को उतारा। सुलेख स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने समाज के ज्वलंत मुद्दे उठाए। शुक्रवार को स्कूल में पेंटिंग, सुलेख स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान विष्णु गोयल ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विष्णु गोयल ने कहा कि जो विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य बनाकर शिक्षा ग्रहण करता है, उसे जीवन में कोई बाधा नहीं आती। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल विनोद सिंगला संचालन कुलवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदीप मलिक, अमित घनघस, सुरेंद्र राठी, सिद्धेश्वरी सुभाष नागपाल मौजूद रहे।

पानीपत . एसडीस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित करते डीईओ जयभगवान खटक। साथ हंै प्रधान विष्णु गोयल।