पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डकैती की साजिश रचते तीन पकड़े, चोरी की दस वारदात भी कबूलीं

डकैती की साजिश रचते तीन पकड़े, चोरी की दस वारदात भी कबूलीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | बरसतरोड पर अजीजुलापुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम को सीआईए टू पुलिस ने दबिश दी। पुलिस टीम ने सेक्टर 13-17 के मकान में डकैती की साजिश रचते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, दो लोहे की राॅड एवं शटर उखाड़ने का अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए युवक पहले भी चोरी डकैती की वारदातों में शामिल रहे हैं। पूछताछ में इन्होंने शहर थाना और चांदनी बाग थाना क्षेत्र में 10 से अधिक चोरियां करना भी कबूल किया है। शनिवार को पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश पर रिमांड पर लेने का प्रयास कर पूछताछ करेगी।

सीआईए टू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बरसत रोड पर तीन युवक संदिग्ध हालत में बैठे हैं। इंचार्ज दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। अजीजुलापुर मोड़ पर बैठे दलबीर नगर कुटानी रोड पर रहने वाले आकाश उर्फ काला, महावीर कॉलोनी में रहने वाले सोनू और सैनी कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि तीनों सेक्टर 13-17 के एक मकान में डकैती करने की साजिश रच रहे थे।